मंगलवार को गांव की पोखरी में बच्ची का शव उतराया मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को पीएम रिपोर्ट आने पर पता चला कि मासूम के साथ दरिंदगी करने के बाद उसकी गला घोटकर हत्या की गई। दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामले की नए सिरे से विवेचना और जांच शुरू की।
इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। इस दौरान युवक ही आरोपी निकला। वह पीड़िता के गांव में रिश्तेदारी में आया था। एएसपी सिटी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गमछा, पीड़िता का क्लिप, एक बोरी और पत्थर बरामद किया।
उसने बताया कि बच्ची को अकेला देख उसका मन भटक गया। वह उसे बहलाकर अपने मामू के निर्माणाधीन मकान में ले जाकर दरिंदगी की। इस दौरान बच्ची के चिल्लाने पर उसकी गला घोट हत्या कर दी। बचाव के लिए शव को पत्थर में बांध पोखरी में डाल दिया था।