मेंहनगर। थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी सिंहपुर के रामपुर गांव में शुक्रवार को तेरहवीं भोज से लौट रहे 45 वर्षीय युवक अजीत सिंह पुत्र रामचेत की हत्या कर दी गई थी। इस घटना में शामिल गांव के चार लोगों पर मृतक के भाई ने मेंहनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मेंहनगर पुलिस पिछले तीन दिनों से हर संभावित ठिकानों पर छापा मार रही थी। सोमवार की सुबह मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी डा. अजीत सिंह पुत्र स्व. यदुनाथ सिंह और अंकित सिंह पुत्र उमेश सिंह को देवइत बाजार से गिरफ्तार कर लिया। वह अपने वकील से मिलने जाने के लिए यूनियन बैंक के पास खड़े थे। इसके साथ ही पुलिस ने कटहन मोड़ पर वाराणसी जाने के लिए खड़े राहुल सिंह पुत्र हरिवंश को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को थाने लाया गया और मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया।