फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी भांजकर जुलूस निकालने वालों को खदेड़ा

Mon, 05 Oct 2015 12:29 AM IST
संवाददाता
विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर/अमिलो। मुबारकपुर थाने के नेवादा गांव में रविवार की दोपहर बगैर किसी अनुमति के चुनावी जुलूस निकाल रहे लोगों को पुलिस ने लाठी भांज कर खदेड़ दिया। इस दौरान पांच लोग मामूली रूप से चोटहिल हो गए। एसपी राकेश चंद्र साहू का कहना है कि किसी को भी बिना अनुमति जुलूस नहीं निकालने दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत क्षेत्र अमिलो से मो. जियाउल्ला अंसारी प्रत्याशी हैं। रविवार को जियाउल्ला दोपहर करीब बारह बजे नेवादा गांव में अपने समर्थकों को जुटाकर जुलूस निकाल रहे थे। इस दौरान वाहन के साथ चार घोड़े भी थे। इसी बीच किसी ने इस मामले की शिकायत एसपी राकेश चंद्र साहू और एडीएम प्रशासन आशुतोष द्विवेदी से कर दी। अधिकारियों के निर्देश पर एसओ मुबारकपुर फोर्स के साथ पहुंचे। जुलूस निकालने के लिए अनुमति पत्र मांगा। इस दौरान प्रत्याशी, समर्थकों के साथ पुलिस की कहासुनी हो गई। इसी दौरान किसी ने पुलिस पर पत्थर फेंक दिया। इससे नाराज सिपाहियों ने लाठी भांजना शुरू कर दिया। लाठी चलने से वहां अफरातफरी मच गई कई लोग गिर पड़े। इसमें एकलाख (50), मो. अनफ (18), एतेशामुलहक (32), दिलीप यादव (40) और शरफराज अहमद (38) और चंदन सिंह (34) चोटहिल हो गए। पंद्रह मिनट के भीतर पूरा मैदान खाली हो गया। करीब आधे घंटे तक वहां मौजूद रहने के बाद पुलिस साढ़े बारह बजे थाने के लिए रवाना हो गई। पुलिस के जाने के बाद लोगों ने घायलों का इलाज स्थानीय डाक्टर के यहां कराया। एसओ मुबारकपुर वृजेश यादव ने बताया कि धारा 144 लागू होने के बाद भी यह लोग बगैर किसी सक्षम अधिकारी से अनुमति लिए जुलूस निकाल रहे थे इसलिए उन्हें रोक दिया गया। एसओ ने बताया कि इसके लिए प्रत्याशी को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें