अहरौला विकासखंड अहरौला के भटौली गांव में प्रधान आसरा देवी द्वारा पोखरी की खुदाई मनरेगा मजदूरों से ना कराकर जेसीबी मशीन से कराई जा रही थी। शनिवार की शाम को इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने काम रोक दिया। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पुलिस के पहुंचने पर प्रधान के समर्थक जेसीबी छोड़कर फरार हो गये। घटना के दूसरे दिन रविवार की शाम तक जेसीबी मौके पर पड़ी थी। गांव में दो दिन मनरेगा मजदूरों से पोखरी खुदवाई गई। तीसरे दिन जेसीबी मशीन लगा दी गई। लॉकडाउन की वजह से मजदूरों को सरकार जहां काम देने की बात कह रही।
वहीं प्रधान आदि मजदूरों को काम न देकर मशीन से करवा रहा हैं। एसडीएम बूढ़नपुर दिनेश मिश्रा के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक अहरौला को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही।