फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटलजी की जयंती पर पीएम किसानों को करेंगे संबोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में रविवार को जिला कार्यालय पर 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाने के लिए तैयारियों की रणनीति बनाई गई। ध्रुव सिंह ने बताया कि भारत माता के अमर सपूत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के किसानों को लाइव संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन सुनने के लिए ब्लाक स्तर पर शासन से व्यवस्था की जाएगी। इसकी सफलता के लिए भाजपा ने अपने सभी मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रभारियों के साथ पल्हनी में पंकज सिंह कौशिक और रामाधीन सिंह, रानी की सराय में मोहन पटवा और श्याम नरायन सिंह, मेंहनगर में जय प्रकाश सिंह और जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, तरवां में श्रीप्रकाश सिंह और मंजू सरोज, जहानागंज में हरेन्द्र सिंह और लक्ष्मण मौर्य, सठियांव में दुर्ग विजय यादव और प्रेम प्रकाश राय, महाराजगंज में श्री कृष्ण पाल व अनिरुद्ध सिंह, बिलरियागंज में राधेश्याम सिंह और देवेन्द्र सिंह, हरैया में धनश्याम पटेल और दिवाकर सिंह, अजमतगढ़ में सचिदानंद सिंह व अरविन्द जायसवाल को जिम्मेदारी सौंपी है। अखिलेश मिश्रा गुड्डू, शिवनाथ सिंह, राधेश्याम सिंह गुड्डू, नन्हकूराम सरोज, माहेश्वरी कांत पांडेय, नागेन्द्र पटेल, पंकज सिंह कौशिक, अशोक मिश्रा, जयप्रकाश सिंह, दिवाकर सिंह, कुंवर रणंजय सिंह, शैलेन्द्र तिवारी, कृष्ण बिहारी सिंह पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें