कंपोजिट विद्यालय राजापुर सिकरौर शिक्षा क्षेत्र मिर्जापुर का लोकार्पण करते मुख्य अतिथि डीआईजी ?
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शिक्षा क्षेत्र मिर्जापुर के राजापुर सिकरौर में रविवार को नव निर्मित कंपोजिट विद्यालय का लोकार्पण मुख्य अतिथि डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने फीता काटकर किया। वहीं मुख्य अतिथि के स्वागत में पब्लिक गर्ल्स डिग्री कालेज खानकाह की छात्राओं ने स्वागत गीत गाया। साथ ही कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए मनमोहक नाटक की प्रस्तुति की।
डीआईजी ने कहा पहले के और आज के प्राइमरी विद्यालयों में जमीन आसमान का अंतर दिखाई पड़ रहा है। जन जागरूकता के माध्यम से आज के समय में प्राइमरी विद्यालय प्राइवेट विद्यालयों की तुलना में अच्छे दिखते हैं। बीएसए अम्बरीष कुमार ने कहा कि शासन की मंशा है कि 2022 तक सभी परिषदीय विद्यालयों में डेस्क बेंच की व्यवस्था उपलब्ध हो जाए। इसकी तैयारी चल रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएसए अम्बरीष कुमार व संचालन डॉ. आशा सिंह ने किया। शेख अब्दुल्लाह, प्रधानाध्यापक एजाज अहमद, सफकत, इंस्पेक्टर अनिल सिंह, लईक अहमद, असलम टाइगर, गुफरान अहमद, इफ्तेखार अहमद व शायर नसीम साज आदि उपस्थित रहे।