फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पौधरोपण कर लिया एकजुटता का संकल्प, पौधों की देखभाल की अपील

विज्ञापन
अवंतिकापुरी में पौधरोपण करते संयुक्त श्री महामाली महासभा के लोग। संवाद
विज्ञापन
रानी की सराय। सावन मास को देखते हुए संयुक्त श्री महामाली महासभा की ओर से अवंतिकापुरी में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पौधे रोप पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही संगठन को मजबूत और एकजुट बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष छोटे लाल श्रीमाली और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र श्रीमाली के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने कहा कि सावन हरियाली और प्रकृति से जुड़ा महीना है। ऐसे में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना सभी की जिम्मेदारी है। बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए पौधरोपण को अभियान का रूप देने के साथ रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल भी जरूरी है। जिलाध्यक्ष अजय सैनी ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर रमेश, मधुकर, अनिल, मुन्ना प्रसाद, दिनेश, बेचन, संजय, राजेश, दीपक समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें