फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदारों को दें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा

Mon, 08 Jun 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ग्रामीण चौकीदारों की बैठक रविवार को कुंवर सिंह उद्यान में हुई। इसमें चौकीदारों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की गई। मागों के समर्थन में 11जून मई को लखनऊ में आयोजित धरने की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष निर्मल यादव ने कहा कि हम चौकीदार ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हैं। लेकिन सुविधा के नाम पर हमें सरकार से कुछ नहीं मिलता। काफी दिनों से हम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। मांगों के समर्थन में 11 जून से लखनऊ के लक्ष्मण झूला पार्क में चौकीदारों का अनिश्चित कालीन धरना शुरू हो रहा है। इसमें सभी जनपदों से काफी संख्या में चौकीदार जुटेंगे। धरने के माध्यम से प्रदेश सरकार को अपनी बात मनवाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर जयनरायन, श्याम सुंदर यादव, श्रीकांत यादव, सब्बर यादव, श्रीनाथ यादव, विंध्याचल शर्मा, रामनलीना यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें