आजमगढ़। महाराष्ट्र के पुणे में नेताजी सुभाष चंद्र बोस बॉयज मिलिट्री स्कूल में 16 मई से 22 मई तक आयोजित तीसरी राष्ट्रीय कुडो कप प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
कुडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन उप्र से 18 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें आजमगढ़ कुडो एसोसिएशन के 15 खिलाड़ियों ने संजय यादव और देवेंद्र वर्मा के नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पार्थ बरनवाल, अंशुमन, आराध्या मौर्य, दिव्यांशु राजभर और राना प्रताप ने स्वर्ण पदक, दीपेंद्र सिंह और आराध्य यादव ने रजत पदक, जबकि अमन चौरसिया, अचिंत्य पांडेय, आयुष आर्य, श्रीजा चौबे और विराज पटेल ने कांस्य पदक हासिल कर आजमगढ़ का गौरव बढ़ाया। आजमगढ़ लौटने पर राजेंद्र प्रसाद यादव, संजय कुमार यादव, नित्यानंद, रमेश मिश्र, जयराम गोंड, विमला चौरसिया व अरुण कुमार चौबे ने खिलाड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।