फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में जुलाई के पहले सप्ताह में होगा पौधरोपण, रोपे जाएंगे 43.51 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश में वर्ष 2020-21 में 25 करोड़ पौधरोपण किया जाना है। जनपद में भी 43,51,730 पौधरोपण किया जाना है। शासन से लक्ष्य मिलने के बाद शुक्रवार को कलक्ट्रेट में पौधरोपण की कार्ययोजना बनाई गई। डीएम राजेश कुमार ने कहा कि सभी संबंधित विभाग आवंटित लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण की कार्ययोजना 10 जून तक प्रस्तुत करें। 10 जून तक गड्ढे भी खुदवा लें। 15 से 30 जून तक नर्सरी से पौधों का उठान कर लें। जुलाई के प्रथम सप्ताह में तिथि निर्धारित की जाएगी, उसी दिन पौधरोपण किया जाना है।
विज्ञापन

सहकारिता और पर्यावरण विभाग द्वारा पौधरोपण के संबंध में तैयारी पूर्ण न होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। निर्देश दिए कि दो दिन के अंदर पौधरोपण से संबंधित कार्ययोजना बनाकर उपलब्ध कराएं। सभी विभागों को कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नंही है, पौधरोपण के लिए खोदे गए गड्ढों की जीओ टैगिंग होनी है। बीडीओ को निर्देश दिए कि संबंधित ग्रामों में सार्वजनिक भूमि का चिह्नांकन करें और और पौधे लगाने के लिए कार्ययोजना तैयार करें। सुरक्षा के लिए खाई मनरेगा से खुदवाएं। पौधरोपण की समीक्षा डीसी मनरेगा रोज करेंगे। बीएसए, डीआईओएस, डीपीआरओ को निर्देश दिए कि स्कूलों में पौधरोपण कराएं। सहजन का एक पेड़ अवश्य लगाएं। अभिभावकों को प्रेरित करें कि वे अपने बच्चों के जन्मदिन पर पेड़ लगाएं। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, सीआरओ हरी शंकर, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, पीडी अभिमन्यु सिंह, सीओ सिटी ईलामारन, डीसी मनरेगा बीबी सिंह, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन, डीएफओ अयोध्या प्रसाद, डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा, प्रभारी बीएसए एवं डायट प्राचार्य अमरनाथ राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें