फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पेड़ लगाओ, पानी बचाओ और पॉलिथीन हटाओ’

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आर्यमगढ़ विभाग और सेवा भारती की ओर से पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी का आयोजन शहर के नेहरू हाल में किया गया। इसमें पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को सचेत किया गया। साथ ही पौधरोपण की भी अपील की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अखिल भारतीय पर्यावरण के सह संयोजक डा. राकेश जैन ने लोगों से पौधे लगाने, पानी बचाने और पॉलिथीन हटाने की अपील की। कहा कि आरएसएस की प्रेरणा से इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। हम लोग ‘पेड़ लगाओ पानी बचाओ और पॉलिथीन हटाओ’ पर काम कर रहे हैं। बड़े-बड़े महानगरों के नाले में प्लास्टिक के बोतल, झिल्ली आदि से निकासी बंद हो रही है। समुचित बहाव न होने से पानी बेकार हो रहा है। पेड़ से हम सभी कुछ न कुछ प्राप्त करते हैं, लेकिन आक्सीजन जीवन के लिए नितांत आवश्यक है।
पर्यावरण सन्तुलन के लिए पौधे आवश्यक हैं। इसलिए हम सभी को पौधरोपण करना चाहिए। गुरु गोविन्द सिंह के जयन्ती पर पंजाब में घोषणा हुई कि जो सबसे अधिक पेड़ लगाएगा उसे पुरस्कृत किया जाएगा। सेवा भारती के जिलाध्यक्ष डा. जीएन बर्नवाल, रामसमुझ प्रांत संयोजक पर्यावरण, अनिल राय, सहमंत्री रणविजय सिंह, रविप्रताप सिंह, सुरेश शुक्ला, आनन्द सिंह, संतोष, मनोज शाही, अभिषेक, नवीन सिंह, बैरिस्टर विभाग प्रचारक, सत्यविजय राय आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें