रानी की सराय में सड़क पर खोदे गये नाली को देखते लोनिवि के अधिकारी।
- फोटो : AZAMGARH
रानी की सराय। कस्बे के एक छोर पर लोक निर्माण विभाग ने 100 मीटर तक अस्थायी नाले की खुदाई कराकर छोड़ दिया। इस खुदाइ्र से लोगों के घरों और दुकानों के सामने मिट्टी का ढ़ेर लग गया। दुकानदारों ने जब इसका विरोध किया तो हटाने की बात कहकर चलते बने। रविवार को व्यापार मंडल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
शनिवार को कस्बें के मध्य भाग में ट्रक खराब होने से पांच किमी तक लंबा जाम लग गया था। जिसमें डीआईजी सुभाष चंद दुबे भी फंस गए थे। उनके फटकार के बाद एसओ रानी की सराय रामायण सिंह देर रात तक बारिश में रहकर गाड़ियों का रूट डायवर्ट किया। कस्बे में बड़े बड़े गड्ढ़ों के कारण आए दिन गाडियां खराब होती रहती है। वहीं रविवार को लोक निर्माण अधिकारियों ने कस्बे में पानी बहाने के लिए मात्र 100 मीटर नाली खोदकर मिट्टी छोड़ दिया। खुदाई से निकली मिट्टी लोगों घर और दुकानों के सामने ढ़ेर लगवा दिया। व्यापारियों ने विरोध किया तो हटा लेने की बात कह वापस लौट गए। लोग और दुकानदार अपने दरवाजे से खुद मिट्टी हटाते नजर आए। रविवार को जब पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता विजय सिंह कस्बे में पहुंचे तो व्यापार मंडल ने सड़क की मरम्मत के लिए उन्हें ज्ञापन सौंपा।