फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रेलर से टकराई पिकअप, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कथित रूप से सड़क पर खड़े ट्रेलर से पिकअप वाहन के टकराने के कारण हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर ट्रेलर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लखनऊ के राजेंद्र नगर स्थित कायमखेड़ा पटरा कॉलोनी निवासी सियाराम राजपूत ने तहरीर देकर बताया कि उनके भाई शंभू राजपूत (40) अपने साथी विवेक पांडेय (28) के साथ पिकअप से जनरेटर लेकर लखनऊ से बलिया जा रहे थे।
शुक्रवार सुबह करीब चार बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 229.2 पर उनकी पिकअप कथित रूप से सड़क पर खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि शंभू राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में विवेक पांडेय और पिकअप चालक पप्पू (30), निवासी भदूआ, जनपद बाराबंकी, गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर ट्रेलर चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें