फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्टा मजदूर को पिकप रौंदा, जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल-फुलवरिया मार्ग पर पाकड़पुर ईट भट्टे के समीप शुक्रवार देर रात 35 वर्षीय ईंट भट्टा मजदूर को अज्ञात पिकप ने रौंद दिया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी माहुल सूर्यकांत पांडेय पर पहुंचे और शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक महेंद्र पाल कश्यप पुत्र ओमप्रकाश बरेली जनपद के भितरी चैनपुर थाना क्षेत्र के सैदुपुर गांव का रहने वाला था। वह पाकड़पुर गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर ईंट पथाई का काम करता था। रात करीब साढ़े नौ बजे वह माहुल बाजार से सब्जी और राशन आदि खरीदकर ऑटो से ईंट भट्टे के पास उतरा। वह पैदल सड़क क्रॉस कर ही रहा था कि माहुल की तरफ से तेज गति से आ रहे अज्ञात पिकप उसे रौंद कर भाग गया। जिससे उसकी मौके पर हीमौत हो गईं। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी माहुल सूर्यकांत पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के छत-विछत शरीर को इकठ्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें