फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, मची चीख पुकार, टायर फटने से हुआ हादसा, एक की मौत, 12 घायल

Sun, 23 Feb 2025 04:59 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

महाकुंभ स्नान कर अपने गंतव्य सिवान लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई। घटना में एक की मौत हो गई और एक दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। हालत गंभीर देख स्थानीय लोगों ने सभी को अस्पताल भेजा जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई और बाकी का इलाज जारी है।
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल महिलाएं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के पलिया खान चौक के पास रविवार की सुबह महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप का टायर फट गया। इसके कारण पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 13 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। वहीं दो श्रद्धालुओं को भी गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, बाकी के 11 श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आईं जिन्हें उपचार के बाद छोड़ दिया गया।

बिहार प्रांत के सिवान के ककरहट्टी, सोनवरषा और मैरवा गांव के 13 श्रद्धालु शुक्रवार को पिकअप से प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने के लिए गए थे। वापस लौटते समय रविवार की सुबह छह बजे के करीब फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया खान चौक के पास लखनऊ-बलिया रोड पर पिकअप का अगला टायर फट गया।
विज्ञापन


टायर के फटने से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के लोगों ने घायलों को पिकअप से बाहर निकाला और एंबुलेंस सहित पुलिस को सूचना दी।  सभी को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घायल ललिता व मुन्नीलाल की हालत गंभीर देखते ही चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान रविवार को दिन में लगभग 11 बजे मुन्नीलाल की मौत हो गई। वहीं, ललिता का इलाज चल रहा है। मृतक तीन पुत्र व दो पुत्री का पिता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें