फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली से टकराई पिकअप, चालक की मौत

Sat, 07 Feb 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर बीते चौबीस घंटे के भीतर हुए सड़क दुर्घटनाओं में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली के टक्कर से पिकअप चालक की मौत हो गई। वहीं महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों का अलग-अलग अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली जौनपुर के बिरजेपुर गांव निवासी राशिद (22) पुत्र स्व. नूर आलम तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। वह पिकअप चलाता था। शुक्रवार की शाम वह जौनपुर से पिकअप में फल लादकर मुबारकपुर कस्बे में आया था। घर लौटते समय मुबारकपुर थाने के खुझिया गांव के पास उसकी पिकअप अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।

क्षतिग्रस्त पिकअप से दबकर चालक राशिद की मौत हो गई। इस क्रम में रौनापार थाने के जोकहरा गांव में शुक्रवार की रात गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर रिहाइशी मड़ई पर गिरा। जिसमें दबकर महिला घायल हो गई। उसे स्थानीय डाक्टर के यहां भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घायल महिला गुलाबी देवी (55) पत्नी शिवधर जोकहरा गांव की रहने वाली है। इस क्रम में कंधरापुर थाना क्षेत्र के हरखूपुर गांव के पास शनिवार की सुबह अनियंत्रित बाइक के धक्के से साइकल सवार वृद्ध घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मूलचंद (65) कंधरापुर थाना क्षेत्र के इनामदारपुर गांव का निवासी है।

घटना के समय वह साइकल से कहीं जा रहा था। इस क्रम में शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर गांव के पास शनिवार की सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो जाने से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बच्चेलाल (37) पुत्र कोमल मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पियरोपुर गांव का निवासी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें