पवई। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बृहस्पतिवार की भोर में खरबूजे लदे ट्रक में बकरी लदी पिकअप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइर तोड़ खाई में पलट गया। इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें यूपीडा की टीम न इलाज के लिए अस्पताल भेज कर भर्ती कराया।
पवई थाना अंतर्गत अंडिका गांव के पास प्वाइंट 194.2 पर ट्रक व पिकअप की टक्कर हो गई। ट्रक चालक वासुदेव निवासी बाराबंकी खरबूजा लदा ट्रक लेकर गाजीपुर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही पिकअप ने ट्रक में टक्कर मार दिया। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ने हुए खाई में चला गया। सूचना पर यूपीडी की टीम मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को वाहनों से निकाल कर इलाज के लिए सीएचसी अहरौला भेजा। घायलों में ट्रक चालक वासुदेव के अलावा पिकअप सवार अजय कुमार, करन, पंकज व पिन्नी शामिल है।