फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं उठा कूड़ा नगर बना नरक

Tue, 06 Jan 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर नगर पालिका के  सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से नगर के कई मुहल्लों में मंगलवार को कूड़ा नहीं उठा। जिसके कारण कई मुहल्ले में कूड़े का अंबार लग गया।
विज्ञापन

मानदेय में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव शासन को न भेजे जाने से जहां संविदा सफाई कर्मी सोमवार को हड़ताल पर रहे वहीं मंगलवार को स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के सफाई कर्मी भी संविदा सफाई कर्मियों के समर्थन में हड़ताल पर चले गए। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने पर नगर मुख्य चौक, फराश टोला, गल्ला मंडी, काली चौरा आदि जगहों पर कूड़े का अंबार लग गया।

नगर क्षेत्र के कई मुहल्लों में न तो झाड़ू लगी और कूड़े को उठाया गया। जबकि सोमवार को नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी वीपी सिंह ने बताया था कि हड़ताली कर्मचारियों ने आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त कर दिया है, मंगलवार को कूड़ा न उठने पर जब अधिशासी अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सफाई कर्मियों के नेता असलम खां ने हमें हड़ताल खत्म होने की बात कही थी। मंगलवार की देर शाम तक सफाई कर्मियों को समझाने का प्रयास किया जा     रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें