फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित बस्ती की समस्याएं बताईं

Tue, 06 Jan 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग लखनऊ की महिला सदस्य विद्या सिंह भारती ने सोमवार की शाम सठियांव ब्लाक के ग्राम पंचायत देवकील तारन की दलित बस्ती में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने उन्हें बस्ती की समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन


आयोग की सदस्य ने पहले दलित बस्ती में रास्ते में अतिक्रमण और बदहाली देखी। इस पर उन्होंने थानाध्यक्ष मुबारकपुर को गली से अतिक्रमण हटवाने को कहा।

इस दौरान ग्रामीणों ने राजकुमार के घर से तेरसी के घर तक मार्ग मरम्मत कराने की मांग की। वहीं महिलाओं ने गांव में एक भी शौचालय न बनवाए जाने की शिकायत की।

इस पर एसडीएम ने प्रधान को फटकारते हुए शौचालय बनवाने का निर्देश दिया। साथ ही जल निकासी की समस्या के संबंध में नाला निर्माण की कार्ययोजना प्रधान से प्रस्तुत करने को कहा। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण राकेश प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष मुबारकपुर राममूरत यादव, एसआई दिनेश पाठक सहित सपा नेत्री सना परवीन सहित कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें