फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरा ठेला-खोमचा वालों का सैलाब

विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर विरोध प्रर्दशन कर रहे ठेला खेमचा वाले से वार्ता करते एसडीएम प्रशां? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन-प्रशासन के फरमान के खिलाफ ठेला-खोमचा विक्रेता सोमवार को भी सड़क पर उतरे। आईटीआई मैदान से जुलूस निकाल कर ठेला खोमचा वालों ने पूरे शहर में प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम कार्यालय पर धरना दिया और पत्रक सौंप कर ठेला-खोमचा वालों पर रोक न लगाये जाने की मांग की। डीएम के आश्वासन पर वे शांत हुए और धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर पुलिस प्रशासन सड़कों की पटरियों को अतिक्रमण मुक्त करने की कवायद में जुट गई है। पुलिस प्रशासन ने सड़क की पटरी परप कब्जा कर दुकान संचालित करने वालों के साथ ही ठेला खोमचा वालों को सख्त हिदायत दी है कि वो अपनी दुकानें पटरियों से हटा लें। प्रशासन के इस फरमान पर ठेला-खोमचा वालों ने विरोध शुरू कर दिया है। शनिवार को शहर कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया तो रविवार को मुख्य चौक व बेलईसा स्थित मंडी में विरोध जताया। वहीं सोमवार को सुबह सात बजे से ही ठेला-खोमचा वालों का आईटीआई मैदान पर जमावड़ा शुरू हो गया। आईटीआई मैदान से उन्होंने जुलूस निकाला जो हर्रा की चुंगी, मुकेरीगंज, पहाड़पुर, तकिया, पुरानी कोतवाली, मुख्य चौक, बड़ादेव, नगर पालिका चौराहा होते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। एसडीएम सदर प्रशांत नायक, सीओ सदर मो. अकमल ने इनसे वार्ता की। कांग्रेस नेता पंकज सोनकर और भाजपा नेता विनोद सोनकर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला और पत्रक सौंपा। डीएम के आश्वासन पर ठेला-खोमचा वालों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। जुलूस में मुखराम निषाद, मनीष सोनकर, संतोष सोनकर, बाबुलाल सोनकर, राजेश यादव, रामलखन, सतीश, रामबचन, गनेश, सरवन, दुर्गेश, कोमल, विरेंद्र, सुनील, राजाराम, सपना निषाद, त्रिलोकी प्रसाद, बृजलाल आदि शामिल रहे।
पूरी तरह से बंद रही मुख्य चौक की मंडी
ठेला-खोमचा वालों के प्रदर्शन को देखते हुए सोमवार को मुख्य चौक स्थित मंडी पूरी तरह से बंद रही। किसी भी किसान आदि से मंडी के दुकानदारों ने न तो माल लिया न ही अपनी दुकानें ही खोली। मंडी के दुकानदारों के अलावा अन्य छोटे व फुटपाथ वाले दुकानदार भी अपनी दुकानें बंद कर ठेला-खोमचा वालों का समर्थन किया। कारोबार पूरी तरह से ठप रहा। फलों और सब्जी की ब्रिकी नहीं हुई। यही स्थिति रही तो सब्जी और फलों के दाम आसमान छू सकते हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

फुटपाथ यूनियन का हुआ गठन, अंगद बने अध्यक्ष
डीएम, एसडीएम व सीओ से वार्ता के बाद ठेला-खोमचा वालों ने अपना धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इसके बाद आंबेडकर पार्क में बैठक की। इसमें फुटपाथ यूनियन का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अंगद सोनकर को यूनियन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। यूनियन के अन्य पदाधिकारियों का चुनाव बाद में किया जाएगा।
बैरंग सब्जी लेकर वापस लौटे कई किसान
प्रतिदिन सब्जी लेकर मुख्य चौक स्थित मंडी आने वाले कई किसानों को मंडी के बंद होने की जानकारी नहीं थी। फसल बेचने आए किसानों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। कई किसान तो औने-पौने दामों पर ही अपनी फसल बेचने को मजबूर हुए।

जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रर्दशन करते ठेला खेमचा लगाने वाले लोग।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें