फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के विकास कार्यों का होगा भौतिक सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में कायाकल्प योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों की जांच कराई जाएगी। शासन ने निर्देश दिए हैं कि विद्यालयों में पिछले तीन सालों में किए गए विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन कराया जाए।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा निदेशालय से आने वाली विकास कार्यों की राशि से वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 में जिले के विभिन्न स्कूलों में विकास कार्य कराए गए हैं। इसके साथ ही कार्य योजना के तहत ग्राम पंचायत से मिलने वाली विकास राशि से भी विकास काम हो रहे हैं। इसमें स्कूलों में चहारदीवारी, शौचालय, पीने के पानी के लिए हैंडपंप, फर्नीचर, स्पोर्ट्स किट ऑनलाइन लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। अब निदेशालय ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि पिछले तीन सालों में किए गए इन सभी कार्यों का भौतिक सत्यापन कराया जाए।
कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिलने के कारण पिछले कई दिनों से कार्यालय बंद है। इसके कारण कोई सूचना भी नहीं मिल पा रही है। फिलहाल जांच तो सभी की चल रही है। इसके लिए भी आया होगा। आफिस खुलने के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा। - अमरनाथ राय, प्रभारी बीएसए आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें