आजमगढ़ जिले के फूलपुर बार एसोसिएशन के चुनाव में मंगलवार को अध्यक्ष पद पर इंदुशेखर पाठक विजयी हुए। उन्हें 43 और उनके प्रतिद्वंद्वी श्रीराम यादव को 41 मत मिले। महामंत्री पद पर घनश्याम तिवारी को 44 और उनके प्रतिद्वंद्वी रामशंकर यादव को 39 मत मिले। घनश्याम तिवारी को विजयी घोषित हुए।
कोषाध्यक्ष पद पर सुभाष यादव को चुना गया, उन्हें 51 मत और उनके प्रतिद्वंद्वी महेंद्र यादव को 33 मत प्राप्त हुए। बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 85 अधिवक्ताओं ने मतदान किया था। मंगलवार को एल्डर कमेटी के अध्यक्ष पीसी लाल और वरिष्ठ अधिवक्ता सैय्यद मेहंदी रजा की देखरेख में चुनाव हुआ। विजयी पदाधिकारियों को पूर्व अध्यक्ष रामनरायन यादव, देशराज यादव, लालचंद्र यादव, इश्तियाक अहमद, पीसी लाल, शमीम कजिम, जीतेंद्र यादव, अब्दुल अहद, इकबाल, संदीप, इम्तियाज, राजेश, जफर आदि अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।