फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमियादी धरने पर बैठी फूलन सेना

Sat, 14 Mar 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलन सेना द्वारा शनिवार को नगर के मेहता पार्क में मंडल स्तरीय धरना दिया गया। सेना के कार्यकर्ता जनपद में निषाद समाज पर हुए पुलिसिया जुल्म को लेकर बेमियादी धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


सेना के उपाध्यक्ष श्यामबरन निषाद ने कहा कि यदि हमारे मामले की सुनवाई नहीं हुई तो फूलन सेना के लोग गांव-गांव सूप पीटकर सपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

अतरौलिया विधानसभा इकाई के प्रभारी वेद प्रकाश निषाद ने कहा कि निषाद राज गुह्य की मूर्ति 15-20 वर्षों से जेल में कैद कर दी गई है। अध्यक्षता रामप्यारे निषाद और संचालन सीताराम निषाद ने किया। मौके पर राजू निषाद, सहदेव निषाद, मनिराम निषाद, विषज निषाद, अदलती निषाद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें