फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की टंकी में डाला कीटनाशक, फोरेंसिंक जांच में हुई पुष्टि, पूरे परिवार को मारने की साजिश रचने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनचोभा गांव निवासी एक व्यक्ति के छत पर लगे पानी की टंकी में किसी ने कीटनाशक मिला दिया। सुबह परिवार की महिला ने जब टोटी खाली तो पानी सफेद आ रहा था। जिस पर उसे कुछ गड़बड़ होने का शक हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुला लिया। जांच में पानी में कीटनाशक मिला हुआ होने की पुष्टि हुई। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना के बाबत गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मनचोभा गांव निवासी अरूण कुमार गुप्ता पुत्र नंद किशोर गुप्ता अपने घर के छत पर पानी की टंकी लगा रखे है। सोमवार की रात किसी ने उनके पानी की टंकी में कीटनाशक मिला दिया। इसके पीछे कारण पूरे परिवार को मारने की भी हो सकती है। सुबह परिवार की महिला ने जब टोटी खोला तो पानी सफेद आ रहा था। अरूण को इसकी जानकारी दी गई तो पानी से कीटनाशक मिला होने की दुर्गंध आ रही थी। अरूण ने तत्काल इसकी सूचना रानी की सराय थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया। फोरेंसिक टीम की जांच में पानी में कीटनाशक काफी मात्रा मे मिला होने की पुष्टि हुई। इसके बाद गृहस्वामी अरुण ने रानी की सराय थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने अभी मुकदमा तो नहीं दर्ज किया है लेकिन जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं अरूण ने इसे पूरे परिवार को मारने की साजिश बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें