अहरौला-कप्तानगंज के 21 किलोमीटर सड़क को गड्ढा मुक्त करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को बस्ती भुजबल बाजार में समाजसेवी लक्ष्मी चौबे के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मांगों को लेकर लोगों ने नारेबाजी करते हुए मतदान बहिष्कार की चेतावनी दी।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि बीते साल दिसंबर में कई दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठे रहे। इस दौरान मौके पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी विभाग और तहसील प्रशासन अधिकारियों ने सड़क को गड्ढा मुक्त करने बात कही थी। लेकिन आज कई माह बीत गए। लेकिन सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो सका। जिससे इस मार्ग से आने-जाने वालों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सड़क का निर्माण जल्द शुरू नहीं कराया गया तो वे मतदान का बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में डब्लू प्रजापति, लालजी गुप्ता, हौसिला प्रसाद, डा. तिलकू, रमेश मिश्रा, अशोक चौबे, विभूति यादव, कृष्ण मोहन गिरी, वीरेंद्र मौर्या, गुड्डू, उदय भान शर्मा आदि मौजूद रहे।