फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा में लगे कर्मवीरों पर लोगों ने बरसाए फूल

विज्ञापन
शहर के कटरा मुहल्ले में पुलिसकर्मियों का फूलों से सम्मान करते स्थानीय लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
फोटो संख्या
विज्ञापन

कोरोना फाइर्टस पर बरसाए फूल, किया गमछा भेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। कोरोना महामारी के दौरान जहां आज लोग घरों में कैद होकर अपनी जान बचाने की फिराक में लगे हैं। वहीं कुछ ऐसे कर्मवीर भी हैं जो अपनी जान की परवाह किए बगैर 24 घंटे घर परिवार से दूर रहकर अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं। ऐसे ही कर्मवीरों पर मंगलवार को लोगों ने पुष्पवर्षा की और धूप से बचाव के लिए गमछा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के बदरका चौकी इंचार्ज और उनके सिपाही रात दिन सब्जी मंडी चौराहे पर बैठकर लोगों से लाक डाउन का पालन करा रहे हैं। मंगलवार की दोपहर अपने सिपाहियों के साथ सब्जी मंडी चौराहे से चौकी की ओर से जा रहे थे। तभी कटरा त्रिमुहानी पर मुहल्ले के लोगों ने उन्हें रोक लिया। उन लोगों ने चौकी इंचार्ज और उनके साथियों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए फूलों की वर्षा की और उनके जज्बे को सलाम किया। इसके साथ तीखी धूप को देखते हुए उन्हें गमछा भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर विशाल श्रीवास्तव, घनश्याम दुबे, ललित दुबे, उपेंद्र शुक्ला, सौनक साहू, चंद्रशेखर, मंटू सिंह, राशिद खान, सुधाकर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें