फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता सोच-समझकर चुनें अपना प्रतिनिधि : ओमप्रकाश राजभर

विज्ञापन
07 फूलपुर-पवई विस के सजई गांव स्थित ठाकुर की बाग में जन चौपाल को संबो​धित करते पंचायती राज मंत्
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र के सजई गांव स्थित ठाकुर की बाग में शनिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से जन चौपाल लगाई गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष व पंचायती राजमंत्री ओमप्रकाश राजभर ने महाराजा सुहेल देव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान में सभी नागरिकों को समानता और मताधिकार का अधिकार दिया है, इसलिए जनता को सोच-समझकर अपना प्रतिनिधि और सरकार चुननी चाहिए। उन्होंने 22 फरवरी को अहरौला स्थित जनता इंटर कॉलेज मैदान में सुबह 11 बजे आयोजित सामाजिक समरसता महारैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि इंद्राज यादव ने किया। इस अवसर पर राम सेवक राजभर, राम सूरत राजभर, जयनाथ राजभर, अच्छेलाल राजभर, राम अवध आदि रहे।
विज्ञापन

फूलपुर : कैबिनेट मंत्री ने शनिवार को पुरा दुलार और जगदीशपुर गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। मंत्री ने कहा कि चौपाल का उद्देश्य समाज के शोषित, वंचित और निराश्रित वर्ग को जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें