आजमगढ़। जनपद में मंगलवार को एक साथ 18 और कोरोना पॉजिटिव मिलने से जहां गांवों में दहशत का आलम है। वहीं, पिछले कुछ दिनों से सक्रिय मरीजों की संख्या 15 फीसदी पहुंचने से राहत महसूस रहे स्वास्थ्य महकमा और जिला प्रशासन भी सकते में आ गया है। एकाएक मरीज बढ़ने से अब नये तरीके से रणनीति बनानी शुरू कर दी गई है। जनपद में अब तक कुल 198 संक्रमित मिले हैं। इसमें 31 सक्रिय हैं। सात की मौत हो चुकी हैं। 160 ठीक हो चुके हैं।
लगभग एक सप्ताह के आंकड़ों पर गौर करें तो जनपद में एक, दो या चार की संख्या में नये कोरोना संक्रमित मिल रहे थे। वहीं, इसके सापेक्ष कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा थी। मंगलवार से पहले तक जनपद में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 15 से नीचे चली गई थी। इससे स्वास्थ्य विभाग काफी राहत महसूस कर रहा थी। वहीं, मंगलवार को प्रवासियों से संबंधित जांच रिपोर्ट आई तो एक साथ 18 संक्रमित बढ़ गए। एक साथ इतने संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग के भी होश उड़े हुए हैं। विभाग की ओर से प्रवासियों की सैंपलिंग बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। उधर गांवों में संक्रमितों को मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत का आलम है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकतर प्रवासी होम क्वारंटीन हैं। इसके बाद भी गांवों और बाजारों में आराम से घूम रहे हैं।
नियमों को पालन पुलिस को हो रही थी परेशानी
आजमगढ़। अनलॉक-1 में शासन के निर्देश पर जनपद में काफी छूट प्रदान की गई है। कई दुकानों को खुलने के लिए दिन वार समय निर्धारित किया गया था। इसके बाद भी इसका पालन नहीं हो पा रहा था। अपना दिन नहीं होने के बाद भी बीच-बीच में सभी दुकानें खोल दे रहे थे। इससे नियमों को पालन कराने में पुलिस के साथ ही ग्राहक भी कन्फ्यूज थे। दुकाने खुलने के बाद बाजारों में भीड़ हो जा रही थी। यहां तक कि जाम की स्थिति हो जा रही थी। इससे खुलेआम एसओपी की धज्जियां उड़ रही थी। इसको रोक पाने में पुलिस-प्रशासन नाकाम हो रहा था। नियमों का ठीक तरीके से पालन हो इस लिए जिलाधिकारी ने अब नियमों में ही परिवर्तन कर दिया गया है। अब दुकानों को पटरीवार कोलने के निर्णय लिया गया है। प्रशासन का मामना है कि इससे नियमों का पालन कराने में आसनी होगी। जिस साइड की दुकाने बंद होगी उस साइड को पार्किंग के लिए प्रयोग किया जाएगी। इससे बाजारों में होने वाली भीड़ में कमी आएगी।
सैंपल देने के लिए स्वयं जुटे लोग
ठेकमा। स्थानीय बाजार कोरोना पॉजिटिव मिलने से बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा पर भीड़ लगी रही। जांच के लिए सभी से फार्म भरवाए गए। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। पुलिस ने संयुक्त क्षेत्रीय काशी गोमती ग्रामीण बैंक से लेकर यूनियन बैंक ठेकमा तक 14 दिन के लिए दुकानों को बंद करा दिया है। किसी भी प्रकार की दुकानें नहीं खुलेंगी। दवा, सब्जी, दूध को डोर टू डोर सप्लाई किया जाएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी रमेश सोनकर ने बताया कि क्षेत्र में सर्वे कराकर के लोगों का परीक्षण कराया जाएगा। मरीज के पूरे परिवार को क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया है।