फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लोगों ने पूजा कर कमाया पुण्य, नदियों और पोखरों के हिस्से आई गंदगी

विज्ञापन
अतरौलिया में पोखरे में गंदगी। संवाद
विज्ञापन
जनपद में चार दिवसीय छठ पूजा सकुशल संपन्न हो गई। छठ पूजा संपन्न होने के बाद जहां लोग अब अपने कामों पर लौटने लगे हैं, वहीं घाटों पर लोगों ने साफ-सफाई के बीच पूजन-अर्चन तो कर लिया, लेकिन उनके द्वारा घाटों पर फैलाई गई गंदगी की सफाई अब तक नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन

लोगों ने छठ पूजा कर पुण्य तो कमा लिया, लेकिन नदियों और तालाबों के किनारे पूजन सामग्री का कचरा जगह-जगह फेंक दिया। पूजा संपन्न होने के बाद लोग अपने घरों को चले गए, लेकिन नदियों और तालाबों के हिस्से सिर्फ कचरा ही आया।
जिन लोगों ने श्रद्धालुओं के पूजन के लिए घाटों की सफाई की थी, वे लोग भी दो दिन बीतने के बाद तालाबों और पोखरों की गंदगी दूर करने में नाकाम रहे। मंगलवार को भी जनपद में स्थित तालाबों और पोखरों के पास गंदगी का अंबार लगा रहा। यही हाल अहरौला और अन्य जगहों का भी है।
विज्ञापन

अतरौलिया : नगर पंचायत के पूरब और पश्चिम पोखरे पर गंदगी का अंबार नजर आ रहा है। पड़ताल के दौरान दोनों पोखरों के घाटों की सीढ़ियों और पानी में कचरा दिखाई दिया। इससे नगर पंचायत की साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस संबंध में नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक गिरजेश यादव ने बताया कि छठ पूजा के बाद नगर के दोनों पोखरों पर साफ-सफाई कराई गई है।
00
एकलव्य घाट की नहीं हुई सफाई
नगर क्षेत्र में नगरपालिका कर्मी घाटों की सफाई तो कर रहे हैं, लेकिन अभी तक एकलव्य घाट की सफाई नहीं की जा सकी है। अभी भी घाट पर इधर-उधर पूजन सामग्री बिखरी हुई है। ईओ बृजेश सिंह का कहना है कि सफाई कर्मी इस कार्य में जुटे हैं। बुधवार तक एकलव्य घाट की भी सफाई पूरी हो जाएगी।
00
37 पोखरों की नहीं हुई सफाई
विकासखंड रानी की सराय क्षेत्र में छठ पूजा के दौरान 37 स्थानों पर पोखरों और अमृत सरोवरों पर पूजा-अर्चना हुई थी। पर्व बीतने के बाद भी कई स्थानों पर साफ-सफाई नहीं कराई गई है। इससे घाटों पर गंदगी पसरी हुई है। कोटिला, खैरा, रानी पोखरा, मलिक हुसैनपुर, मुरादाबाद और शेषपुर समेत कई गांवों के पोखरों की सफाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि छठ पूजा के दौरान घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। पूजा संपन्न होने के बाद इनकी सफाई कराई जानी चाहिए थी, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। सचिव खुश्बू सिंह ने बताया कि टीम लगाकर एक-दो दिन में इसकी सफाई करा दी जाएगी।

अतरौलिया में पोखरे में गंदगी। संवाद

अतरौलिया में पोखरे में गंदगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें