फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों को खोले जाने को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन-प्रशासन ने 8 जून से धार्मिक स्थलों को खोले जाने की अनुमति प्रदान किया है। जिसे देखते हुए जिले में विभिन्न थानों पर शांति कमेटी की बैठक की गई और जिसमें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

निजामाबाद संवाददाता के अनुसार एसडीएम निजामाबाद अरविंद कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को गुरूद्वारा के दीवान हाल में बैठक आहुत की गई। जिसमें आठ जून से खुलने वाले धार्मिक स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सगड़ी संवाददाता के अनुसार जीयनपुर कोतवाली परिसर में भी पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें आठ जून से मिलने वाली छूट को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। सरायमीर संवाददाता के अनुसार थाने पर आयोजित पीस कमेटी की बैठक में धार्मिक स्थलों को खोले जाने पर सोशल डिस्टेसिंग का अनुपलान करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही अन्य जरूरी हिदायतों को भी मानने की अपील की गई।
होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की बैठक ली
आजमगढ़। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को नेहरू हाल में होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के साथ बैठक हुई। आठ जून से होटल और रेस्तरां खुलने को लेकर निर्धारित नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए। गेट पर थर्मल सक्रीनिंग और सेनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए गए। कर्मचारियों के साथ ही आने वालों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। एसपी सिटी पंकज पांडेय, एसडीएम सदर रावेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें