आजमगढ़। एनएलओबी शौचालयों के प्रगति की समीक्षा सीडीओ द्वारा शुक्रवार को की गई। इस समीक्षा में तीन एडीओ पंचायत द्वारा एनएलओबी शौचालयों की फीडिंग में लापरवाही बरतने पर सीडीओ ने तीनों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर समय पर इनके द्वारा फीडिंग का कार्य पूरा नहीं किया जाता है तो इनके खिलाफ निलंबन और सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत सरकार की ओर से शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। वर्तमान में एनएलओबी के शौचालयों का निर्माण हो रहा है। शुक्रवार को सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला द्वारा विकास भवन सभागार में एडीओ पंचायत के साथ एनएलओबी के शौचालयों के प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया बिलरियागंज, मार्टीनगंज और जहानागंज में एनएलओबी के शौचालयों की फीडिंग लक्ष्य के सापेक्ष काफी कम है। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही तीनों एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टी जारी किया। इसके साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनके द्वार निर्धारित समय में एनएलओबी शौचालयों की फीडिंग का कार्य लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत नहीं हुआ तो तीनों के खिलाफ निलंबन व सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।