जहानागंज के मसुआ पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर बच्चों का स्वागत करती बीईओ नीलम।
- फोटो : AZAMGARH
संपन्न हुई जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 600 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा छह की छात्रा का बृहस्पतिवार को विद्यालय परिवार ने स्वागत किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्रा को माला पहनाकर उसे प्रोत्साहित किया।
जहानागंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसुआ की कक्षा छह की छात्रा पायल संपन्न हुई जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग की 600 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त की थी। इसक्रम में बृहस्पतिवार को विद्यालय आने पर छात्रा पायल का कार्यक्रम का आयोजन कर स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी नीलम ने छात्रा को माला पहनाकर प्रोत्साहित किया। बोली इस छात्रा ने जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जहानागंज ब्लॉक का नाम रोशन किया है। ऐसे में बालिका को सभी का आशीष मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी कामना है कि पायल मंडल की प्रतियागिता में स्थान लाकर प्रदेश की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें। विद्यालय के प्रधानाध्यापक वेदव्यास मिश्रा ने कहा कि हमारे स्कूल का सौभाग्य है कि हमारे विद्यालय की छात्रा ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस मौके पर देवलाश प्रसाद, दुर्गेश सिंह व हरिहर सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।