फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथिया पुल के निर्माण का रास्ता साफ

Sun, 21 Dec 2014 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर हथिया गांव के सामने बनने वाले पुल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन


पुल की डिजाइन में किए गए बदलाव का परीक्षण करने के लिए लखनऊ से एक टीम शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंची। टीम ने  गहनता से जांच की।

बता दें कि सूबे में सपा सरकार बनने के बाद पहली बार 9 अक्तूबर 12 को आजमगढ़ आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हथिया गांव को नगर से जोड़ने वाले इस पुल के निर्माण की घोषणा की थी।

साथ ही छह करोड़ रुपये जारी भी कर दिए थे। इस राशि से 133 मीटर लंबे पुल का निर्माण होना था। जुलाई 2013 में निर्माण शुरू भी हो गया पर काश्तकार मुआवजे के िलए कोर्ट  चले गए ।
विज्ञापन


बाद में पीडब्ल्यूडी ने काश्तकारों को मुआवजा देकर जमीन की रजिस्ट्री कराई। इसके बाद विभाग ने हथिया की तरफ से पुल के एक पाये को कम कर दूसरी तरफ लगाने का प्रस्ताव किया।
विज्ञापन


इसकी जांच के लिए शनिवार को एक टीम मौके पर पहुंची और प्रस्ताव की गहनता से जांच की। सेतु निगम के डीपीएम एनकेे तिवारी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव की जांच मुख्य परियोजना प्रबंधक गोरखपुर एपी गर्ग, लखनऊ सेतु निगम के उप परियोजना

प्रबंधक डिजाइन योगेंद्र कुमार, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-पांच केे अधिशासी अभियंता अभिनेश कुमार और मैने खुद की है। 
काश्तकारों को मुआवजा दे कर  जमीन की रजिस्ट्री भी हो गई है। अब कोर्ट में हलफनामा दाखिल करना शेष है। जल्द ही निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें