फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस चौकी के बगल में चले लाठी-डंडे, होटल मालिक ने ग्राहकों को दाैड़ा-दाैड़ा कर पीटा; FIR

Mon, 28 Apr 2025 07:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

UP Crime: चाैकी के बगल में मारपीट होते देख पुलिसकर्मी पहुंच गए। होटल संचालकों से कस्टमर को छुड़ाया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
मारपीट के बाद वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के सिविल लाइन चौकी से मात्र 20 मीटर दूरी पर जमकर मारपीट हुई, लेकिन पुलिस को इसकी भनक काफी देर बाद लगी, जब लोग शोर मचाने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में होटल संचालक एक व्यक्ति को मारते हुए दिखाई पड़ रहे हैं।

विज्ञापन




वीडियो में एक सिपाही पहुंचा जो युवक को छुड़ाने में लगा था। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शहर के रहने वाले विराट यादव शनिवार को अपने कुछ लोगों के साथ सिविल लाइन स्थित एक होटल में भोजन करने गया था। सीट को लेकर होटल संचालक से उसकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते हाथापाई होने लगी। 

मामला इतना बढ़ा कि आसपास के होटल संचालक व दुकानदार जुट गए और लाठी-डंडा से भोजन करने आए लोगों की पिटाई शुरु कर दी। देखते ही देखते भारी भीड़ एकत्र हो गई। शोर सुनकर पुलिस चौकी पर तैनात एक दो सिपाही पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद युवक को होटल संचालकों से बचा सके। विराट की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

बोले अधिकारी
एक व्यक्ति कुछ लोगों के साथ भोजन करने के लिए सिविल लाइन स्थित होटल पर गया था। सीट को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। - शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी आजमगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें