फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता के शिल्पी थे पटेल

Wed, 16 Dec 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर मंगलवार को नगरपालिका परिसर स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


  जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि हमें पटेल जी से प्रेरणा लेकर गरीबों, मजूदरों, दलितों के हितों की  रक्षा के लिए वर्तमान तानाशाह केंद्र सरकार से संघर्ष करना होगा।

 यही बल्लभ भाई पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष राष्ट्रीय एकता के अद्भुत शिल्पी थे। उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल किसानों, गरीबों और मजलूमों के आत्मा थे। उनके हृदय में भारत बसता था और वह हमेशा भारत के विकास की सोचते थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम कों सहाकरिता प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन राजनरायन सिंह, राजकुमार पांडेय, काली जीयाउल हसन, लालसा राय, राजमंगल सिंह, त्रिभुवन दूबे आदि ने संबोधित किया।

इस अवसर पर सत्यप्रकाश मिश्र, आशुतोष द्विवेदी, यदुनाथ यादव, सुनील सिंह, सुरेंद्र सिंह, बृजेशनंदन पांडेय, शिवमंगल सिंह, बेलाल अहमद, ओंकार पांडेय आदि कांग्रेसी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें