फूलपुर ब्लाक के भेड़िया और अहरौला ब्लाक के अतरडीहा गांव के प्रधान और सदस्य पद के लिए मंगलवार को मतदान कड़ी सुरक्षा में हुआ। भेड़िया में 80 और अतरडीहा में 70 प्रतिशत मतदान हुआ।
अब मतगणना बुधवार को विकास खंड मुख्यालयों पर की जाएगी। प्रशासन ने इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
बताते चलें कि फूलपुर और अहरौला ब्लाक का मतदान तीसरे चरण में पांच दिसंबर को होना था। लेकिन नामांकन के बाद फूलपुर के भेड़िया सीट की प्रत्याशी प्रेमलता सिंह और अहरौला के अतरडीहा सीट से प्रत्याशी झुलई प्रजापति की मौत हो गई।
नामांकन पत्रों की जांच के दौरान दोनों के नामांकन वैध पाए गए। जिसे देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने दो ग्राम सभाओं के चुनाव को रद्द कर दिया था।
बाद में चुनाव के तिथियों की घोषणा की गई थी। जिसके तहत मंगलवार को इन दो ब्लाकों में मतदान करा
या गया।
सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुए मतदान में फूलपुर की भेड़िया सीट पर छह ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों और सदस्यों के लिए 80 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सीओ फूलपुर एसके सिंह, कोतवाल तेजबहादुर सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर उपस्थित रहे।
वहीं अहरौला ब्लाक की अतरडीहा सीट पर आठ ग्राम प्रधान और सदस्य पदों के लिए कुल 70 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।
यहां भी सुरक्षा के लिए एसडीएम अमृतलाल विंद, तहसीलदार छेदीलाल, सीओ बूढऩपुर राधेश्याम, अतरौलिया एसओ कृपाशंकर मौयर ़, अहरौला एसओ विजय प्रताप यादव
पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ मौके पर उपस्थित रहे।
मतदान समप्ति के बाद अब बुधवार को सुबह आठ बजे से मतगणना विकास खंड मुख्यालयों पर कराई जाएगी।