फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अंडर -14 बालिका में पटेल मेमोरियल अतरौलिया प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। श्री मारुति विद्यालय इंटर कॉलेज, एदिलपुर में चल रही बूढ़नपुर तहसील स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में पटेल मेमोरियल अतरौलिया, उद्योग विद्यालय कोयलसा, ब्लू बेल्स अतरौलिया, प्राथमिक विद्यालय पासीपुर और मेजबान श्री मारुति विद्यालय इंटर कॉलेज एदिलपुर की टीमें शामिल हुई। खिलाड़ियों ने अपने दमखम और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के क्रम में 14 वर्षीय बालिका वर्ग में पटेल मेमोरियल अतरौलिया प्रथम स्थान पर रही। वहीं बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय पासीपुर विजेता रही। इसी क्रम में 17 वर्षीय बालक वर्ग में उद्योग विद्यालय कोयलसा ने बाजी मारी। अंत में मुख्य अतिथि अमित कुमार पाण्डेय एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश मिश्र ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला खेल सचिव दिनेश सिंह, व्यायाम शिक्षक संदीप सरोज, प्रबंधक राधेश्याम तिवारी, राजेश पांडेय, पवन पाण्डेय, प्रेमशीला राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें