फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पैसेंजर निरस्त, कई ट्रेनों का रूट बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। सठियांव मोहम्मदाबाद में एनआई के कार्य के चलते आजमगढ़ के रास्ते मऊ शाहगंज रेल खंड पर चलने वाली दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेन विभिन्न तारीखों में 22 मार्च तक रेल विभाग ने निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार 05167/05168 बलिया- शाहगंज पैसेंजर 21 मार्च तक नहीं चलेगी। इसी तरह 05171 बलिया- शाहगंज 19 मार्च से 21 मार्च तक, 05172 शाहगंज- बलिया 20 मार्च से लेकर 22 मार्च तक निरस्त रहेगी। उधर, रूट डायवर्ट के चलते 14650 अमृतसर जयनगर सरयू यमुना 13 मार्च और 16 मार्च को शाहगंज, जौनपुर औड़िहार होकर चलेगी। 14652 सरयू यमुना 13 मार्च, 15 और 17 मार्च को अयोध्या, मऊ गोरखपुर छपरा होकर जाएगी। 19046 छपरा सूरत 15,17,19 मार्च को मऊ औडियार जौनपुर होकर चलेगी। 04651 जयपुर अमृतसर 15,17,19 मार्च को छपरा गोरखपुर अयोध्या होकर चलेगी। 09166 दरभंगा अहमदाबाद 15 मार्च को छपरा गोरखपुर अयोध्या होकर गुजरेगी। 09165 अहमदाबाद दरभंगा 17 मार्च को मऊ औड़िहार जौनपुर होकर जाएगी। इसी तरह 19166 दरभंगा अहमदाबाद 19 मार्च को मऊ औड़िहार, जौनपुर होकर चलेगी। स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि एनआई के चलते रेलवे रूट डायवर्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें