पल्हनी। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन सभागार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। अध्यक्षता कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने किया। कुलपति ने कहा कि 14 अगस्त 1947 का दिन हिंदुस्तानियों के लिए अत्यंत पीड़ादायक था। ब्रिटिश हुकूमत की साजिश और कुछ स्वार्थी नेताओं की वजह से भारत मां के दो टुकड़े हुए। स्वतंत्रता की खुशी के साथ-साथ विभाजन का दर्द झेलना पड़ा। लाखों लोग बेघर हुए, परिवार बिछड़ गए और खून-खराबा हुआ।
उन्होंने कहा कि मेरी समझ से बंटवारा सिर्फ देश का नहीं, दिलों का भी हुआ। कार्यक्रम को कुलसचिव अंजनी कुमार मिश्र और उप कुलसचिव केश लाल ने भी संबोधित किया। अंत में मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर संयोजक प्रो. प्रशांत राय, सहायक कुलसचिव डॉ. महेश श्रीवास्तव, डॉ. पंकज, डॉ. जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।