फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रतिभागियों ने दिखाया कौशल, हुए पुरस्कृत

विज्ञापन
17 रसूलपुर में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
फूलपुर। ज्ञानोदय समेकित संस्थान की ओर से विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर रसूलपुर में तीन दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन शुक्रवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांग बच्चों ने ‘स्वच्छ भारत’ विषय पर चित्र बनाकर अपनी बौद्धिक क्षमता और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इसके लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने स्वच्छता के महत्व को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित करते हुए समाज को स्वच्छ रहने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में समूह ‘अ’ को प्रथम स्थान, जबकि समूह ‘द’ और समूह ‘स’ को क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। विजेताओं राधिका निषाद, जय तिवारी और आर्यन को लालचंद भारती, चंद्रप्रभा सहित अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया।
कोऑर्डिनेटर लालचंद भारती ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान संस्थान के पवन पांडेय, हेमंत कुमार गुप्ता, त्रिभुवन प्रसाद, चंद्रभान, अल्का और साक्षी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कोऑर्डिनेटर लालचंद भारती ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को प्रशिक्षित करना चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन इन बच्चों में अपार प्रतिभा होती है। चित्रकला जैसे अभ्यास से उनका सूक्ष्म एवं स्थूल गामक विकास संभव है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें