फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 400 खिलाड़ियों को दिए ट्रैक सूट

विज्ञापन
10 ट्रैकशूट मिलने के बाद प्रसन्न मुद्रा में ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र कोयलसा में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। नगर पंचायत प्रतिनिधि गुड लक सिंह ने विभिन्न विद्यालयों के 400 खिलाड़ियों को ट्रैक सूट दिए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कोयलसा ब्लॉक के सभी विद्यालयों के छात्रों ने हिस्सा लिया। पीटी प्रतियोगिता में भटौली कोटवा जलालपुर के बालक एवं बालिका वर्ग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों टीमों को ट्रैक सूट दिया गया। प्राथमिक विद्यालय मठ गोविंद की कबड्डी टीम, उच्च प्राथमिक विद्यालय कोयलसा के बालक वर्ग की खो-खो टीम तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर पासीपुर की बालिका टीम को भी पुरस्कृत किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय मदन पट्टी के छात्रों और प्राथमिक विद्यालय शेरवा की छात्रा रिया वर्मा को भी सम्मान मिला। रिया ने 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नगर पंचायत प्रतिनिधि गुडलक सिंह ने कहा कि जरूरतमंद छात्रों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। खेल प्रशिक्षक चंदन सिंह ने पहल को सराहनीय बताया। अटेवा के प्रदेश मंत्री विजय प्रताप यादव ने उम्मीद जताई कि छात्र और अच्छा प्रदर्शन करेंगे। एआरपी शैलेश कुमार सिंह ने धन्यवाद दिया। मनोज दुबे, नीरज सिंह, शपथ वर्मा, राम अवध वर्मा, नवमी यादव रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें