फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारसी थिएटर से जीवंत हो सकती है नौटंकी : रंजीत

Thu, 17 Mar 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
रंजीत कपूर
विज्ञापन
देशज में हिस्सा लेने आए मशहूर वरिष्ठ रंगकर्मी रंजीत कपूर ने स्वीकारा कि नौटंकी में थिएटर विधा का समावेश आवश्यक है। इससे दोनों जीवंत हो जाएंगे क्योंकि आज ये दोनों विधा लगभग देश के ज्यादातर हिस्से से विलुप्त हो चुकी है।
विज्ञापन


रंजीत कपूर के पिता मदन लाल कपूर के पास खुद का थिएटर था। साथ ही इनके भाई अन्नू कपूर फिल्म अभिनेता हैं। रंजीत कपूर को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा वेस्ट निर्देशन के लिए गोल्ड मेडल भी दे चुका है। रंजीत ने जय हो डेमोक्रेसी, चिंटू जी आदि फिल्मों में सफल निर्देशन किया है। उन्होंने स्वीकारा की नौटंकी विलुप्त हो रही है। उसके लिए, उन्होंने इस विधा में व्याप्त परंपरागत तथ्यों और शिल्प को जिम्मेदार माना।

उन्होंने कहा कि आज भी विदेशों के साथ महाराष्ट्र, असम, कर्नाटक और बंगाल में लोग पारसी थिएटर को प्राथमिकता देते है। वहां प्ले देखने के लिए बमुश्किल से टिकट मिल पाता है। जबकि सिनेमा के टिकट आसानी से मिल जाएंगे। बोले, अगर नौटंकी में पारसी थिएटर के कुछ अंश को समावेशित कर दिया जाए तो दोनों कलाएं पूरे देश में एक बार फिर से जीवंत हो सकती है।
विज्ञापन


प्रश्र नौटंकी सहित अन्य लोकविधाओं के मंच के विलुप्त होने में सिनेमा के योगदान को स्वीकारा, बोले यह सही है। कहा कि विलुप्त होने के पीछे इस विधा को समय से संरक्षण और मंच का न मिलना भी है। अब अकादमी ने संरक्षण दिया है तो लोग पुन: इससे परिचित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें