फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh : रास्ते में गाड़ी खड़ी करना नागवार गुजरा; चल गया चाकू, चार घायल

Sun, 08 Dec 2024 07:53 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

अशरफपुर गांव में रास्ते में गाड़ी खड़ी करने का विवाद इतना गहरा हो गया कि पहले बहस फिर मारपीट हुई और इसी दौरान चाकू चल गया। घटना में चार लोग घायल हो गए जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
चाकूबाजी में घायल युवक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर गांव में गाड़ी खड़ी करने व संपत्ति विवाद को लेकर चाकू बाजी की घटना हुई। इस घटना में एक पक्ष से चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। दोनों पक्षों के बीच इसके पूर्व भी कई बार विवाद हो चुके हैं। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


अशरफपुर गांव निवासी मो. वाजिद ने कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि रास्ते में गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर सात दिसंबर यानी शनिवार की शाम करीब 7.30 बजे बगल के फाजिल उर्फ आसिफ हमारे हमारे घर आए और छोटे भाई मो. आबिद को गाली देने लगा। किसी तरह वह अपने छोटे भाई को समझाकर घर में बुला लिए। कुछ समय बाद फिर फाजिल उर्फ आसिफ अपने भाई हारिश व अपने पिता हरून हमारे घर पर आ गए और हमारे भाई आबिद को मारने पिटने लगे और उसके सिने में धारदार हथियार से वार कर दिए।

इससे वह लहूलुहान हो गया जिसे बचाने में वह और उसकी मां मुस्तरी गई तो वह लोग उनपर भी हमला कर दिए। परिवार शोर मचाने लगा तो आसपास के लोग दौड़कर आ गए। भीड़ को आता देख हमला करने वाले तीनों आरोपी फरार हो गए। इस घटना में आबिद (20), आतिफ (18), वाजिद (24) व मुस्तरी (55) गंभीर रूप से घायल हो गए।  एसपी ग्रामीण चिराग जैन की माने तो रास्ते में बाइक खड़ी करने को लेकर चाकूबाजी की घटना हुई है। पहले भी इन लोगों में मारपीट की घटनाएं हुई है। पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन


एक बार फिर से विवाद हुआ है। इसमें विपक्षी द्वारा चाकू से एक पक्ष पर हमला किया गया है। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें