फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों ने फीस माफी के लिए डीएम से लगाई गुहार, कहा लॉक डाउन में कारोबार बंद होने से आर्थिक स्थिति खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लाक डाउन के दौरान विद्यालय बंद हैं लेकिन विद्यालयों की ओर से फोन और मैसेज के जरिये फीस भरने को कहा जा रहा है। इसे देखते हुए अभिभावकों ने बृहस्पतिवार को डीएम से गुहार लगाई। अभिभावकों ने डीएम से कहा कि लॉक डाउन के दौरान जितने दिन तक विद्यालय बंद रहे उतने दिन की फीस माफ करने के लिए प्राइवेट विद्यालयों को निर्देशित करें।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना था कि लाक डाउन में हम सभी अभिभावकों के व्यवसाय पूर्ण रूप से बंद होने के कारण अभिभावक पूरी फीस जमा करने में आर्थिक रूप से अक्षम है। अभिभावकों की समस्या को देखते हुए गौतम बुद्घनगर के डीएम ने तीन महीने की फीस लेने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया है। इस तरह का आदेश कई अन्य जनपदों में भी जारी किया गया है। अभिभावकों ने डीएम से मांग की कि वह प्राइवेट विद्यालयों को नर्सरी से कक्षा 12 तक तीन माह अप्रैल, मई और जून की फीस लेने पर रोक लगाने का निर्देश जारी करें। अभिभावक महासंघ के सचिव गोविंद दुबे, पंकज सिंह, आशीष कुमार राय, अभिषेक राय, जितेंद्र सिंह, सत्यविजय राय, राकेश मौर्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें