फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों के उत्पीड़न पर रोष, आंदोलन में मांगा सहयोग

Mon, 04 May 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के गुरुटोला स्थित एक गेस्ट हाउस में अखिल भारतीय अभिभावक महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें विद्यालय प्रबंधन द्वारा अभिभावकों के उत्पीड़न पर रोष प्रकट किया गया। साथ ही, हाईकोर्ट द्वारा दिए गए आदेश पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


महासंघ के अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद का निर्देश कि विद्यालय जितने दिन खुलेंगे, उतने ही दिन की फीस अभिभावकों से लिए जाएं, को ताख पर रखते हुए निजी विद्यालय अपनी मनमानी करते जा रहे हैं। सचिव गोविंद दूबे ने कहा कि कुछ स्कूल तो ऐसे आफर भी चला रखे हैं कि एक साथ साल भर की फीस जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट और यदि एक घर के दो बच्चे हैं तो 25 प्रतिशत छूट दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि ऐसे व्यावसायिक विद्यालयों में दाखिला न कराएं। उन्होंने अभिभावकों से इस आंदोलन में सहयोग की अपील की। मौके पर मनीष सिंह, आलोक राय, मनीष बर्नवाल, संतोष शर्मा, सुशीलचंद अस्थाना, उमरजावेद, गोपाल चौधरी, पप्पू यादव, ध्रुव सेठ, शरदचंद तिवारी, जूही श्रीवास्तव, भानु प्रताप सिंह, सुभाष यादव, विवेक सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें