फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कबड्डी में पंचरुखवा और बालिका वर्ग में मैगना प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। युवा कल्याण विभाग द्वारा ब्लॉकों में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पवई: कंपोजिट विद्यालय मैगना के मैदान में आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। कबड्डी सीनियर बालक वर्ग में पंचरुखवा और बालिका वर्ग में मैगना प्रथम रहे। वहीं, वालीबॉल सीनियर बालक वर्ग में मिल्कीपुर एवं बालिका में जाफरपुर कथकान की टीम ने बाजी मारी। समापन पर राम सागर राजभर ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अखिलेश्वर मौर्य, लालधारी यादव आदि मौजूद थे।
सरायमीर: मिर्जापुर ब्लाॅक के वजीरमलपुर में प्रतियोगिता आयोजित हुई। 100 मीटर दौड़ बालिका में खुशी कुमारी, 400 मीटर दौड़ में मुस्कान प्रजापति ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं, 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रियांशु यादव ने बाजी मारी। युवा कल्याण अधिकारी रोहित यादव ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।
बूढनपुर: क्षेत्र के सेल्हरापट्टी खेल मैदान में युवा कल्याण विभाग की तरफ से तीन दिवसीय खंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। 100 मीटर बालक में धीरज प्रजापति, बालिका में सुषमा पटेल विजेता रहीं। वहीं, 1500 मीटर बालक वर्ग में गौरव पटेल ने जीत दर्ज किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनीश कुमार मौर्य ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
रानी की सराय: तिग्गीपुर के खेल मैदान में चल रहे तीन दिवसीय खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद का समापन हो गया। वॉलीबॉल में कोटिला और फुटबाल सीनियर में चड़ई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य विश्वास यादव व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी उमेश कुमार ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया।
सब जूनियर बालक 100 मीटर दौड़ में अमृत सोनकर, 800 मीटर दौड़ में विशेष यादव, बालिका 800 मीटर दौड़ में सौम्या ने बाजी मारी। जूनियर बालक में 400 मीटर में शुभम कुमार, 100 मीटर दौड़ बालिका में जिमी सरोज ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह को डीओ मुस्ताक अहमद ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें