फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास खंडों में दिन भर दाखिल किए गए पंचायत उपचुनाव के पर्चे

विज्ञापन
पंचायत में रिक्त पदों के लिए ठेकमा ब्लॉक पर नामांकन कराते हुए लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के रिक्त चल रहे 9011 पदों के लिए नामांकन का कार्य रविवार को समस्त विकास खंडों पर संपन्न हुआ। इस उपचुनाव के लिए 10 ग्राम प्रधान, आठ बीडीसी और 8993 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन कराए गए। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दाखिल हुए नामांकन पत्रों में ज्यादातर पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है, क्योंकि कई जगह सिफ्र एक व्यक्ति द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

ठेकमा प्रतिनिधि के अनुसार बरदह और बड़गहन ग्राम प्रधान की चुनाव के बाद मृत्यु हो गई थी। इन दोनों गांवों में चुनाव होना है। रविवार को हुए नामांकन में बड़गहन से 8 लोगों ने नामांकन किया। वहीं बरदह से स्व. अच्छे लाल के भाई मुन्नालाल का इकलौता नामांकन हुआ। जिसके कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड की कुल ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य के 371 पद रिक्त थे। रविवार को 343 पर्चे ग्राम पंचायत सदस्य के भरे गए। वहीं एक गांव में प्रधान पद के लिए आठ नामांकन दाखिल हुए। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुुसार विकास खंड के रिक्त पदों के लिए रविवार को 400 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। जांच में सभी के नामांकन वैध पाए गए। गजोर में 15 सदस्यों का नामांकन हुआ सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए। गुरेहथा में 13 सदस्य ने नामांकन किया लोग निर्विरोध चुने गए। सरायमीर प्रतिनिधि के अनुुसार मिर्जापुर विकास खंड की 86 ग्राम पचायतों में कुल 1076 ग्राम पंचायत सदस्य का पद था। जिसमें 808 ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए है। शेष 268 ग्राम पंचायत सदस्यों का पद रिक्त रह गया था। जिसके लिए नामांकन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें