राजकीय पॉलीटेक्निक में आयोजित खेल-कूद प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते एन?
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास और कुशल अध्ययन के साथ स्वस्थ मस्तिष्क के लिए कुशल खिलाड़ी भी होना आवश्यक है। स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ मस्तिष्क को धारण करता है। ये बातें राजकीय पालिटेक्निक में वार्षिक खेलकूद स्पर्धा का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि कर्नल एचएस रियाल ने कहीं। शुभारंभ मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण और गुब्बारा छोड़ कर किया गया।
वार्षिक खेलकूद में हुई प्रतियोगिता के तहत 800 मीटर बालक वर्ग में प्रथम स्थान संदीप कुमार, द्वितीय स्थान पर सुशील कुमार रहे। बालिका वर्ग में पल्लवी चौहान प्रथम, साहनी द्वितीय स्थान और रेशमा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य इफ्तेखार अहमद ने प्रेमानंद पटेल, रमेश प्रजापति, बीके मिश्रा, श्रुति सिंह का आभार जताया। यशवंत कुमार, संतोश कुमार, प्रीत कमल सिंह, खुशबू गुप्ता, अरविन्द कुमार यादव, अपर्ण सिंह गौर, पुनीत कुमार पांडेय, सतीश कुमार, वीएस पांडेय, कांता प्रसाद, खरपत्तू राम, चंद्रमौलि मिश्र, सैमुल्लाह अंसारी, रामनगीना सिंह, गुलाम यजदानी, रामकरन, राधेश्याम, सियाराम, अनुरंजन संदीप, सुरेश उपस्थित रहे। संचालन कुलभूषण सिंह ने किया।