कुंवर सिंह उद्यान के सुंदरीकरण के दौरान नगरपालिका उद्यान में लगे पांच में से दो झूले गुरुवार को टूट गए। इससे नाराज पालिकाध्यक्ष ने ठेकेदार का भुगतान रोक लिया है। नगरपालिका ने चौराहों के साथ ही कुंवर सिंह उद्यान का सुंदरीकरण करा रहा है। पार्क में योग हट, फौव्वारा आदि लगाने का प्रस्ताव है।
इसी क्रम में, नगरपालिका ने 10 दिन पूर्व कुंवर सिंह उद्यान में बच्चों के लिए पांच झूले लगवाए गए थे। इसी बीच पांच में से दो झूले टूट गए। जब इसकी जानकारी पालिकाध्यक्ष को हुई तो उन्होंने उक्त ठेकेदार का भुगतान रोक दिया। पालिकाध्यक्ष इंदिरा देवी जायसवाल ने बताया कि झूला बच्चों के लिए लगाया गया था लेकिन बड़ों लोगों के झूलने के नाते यह टूट गया।
कहा कि उन्होंने ठेकेदार का भुगतान रोक दिया है। दोनों नया झूला लगाने के बाद ही ठेकेदार भुगतान कराएंगी।