फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने शुरू किया क्षतिग्रस्त नाले का निर्माण

विज्ञापन
मुबारकपुर के मुहल्ला पूराखिजिर नपा द्वारा बनवाया जा रहा नाला। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
मुबारकपुर। नगर पालिका ने मोहल्ला पुराखिजिर के समौधी से रोडवेज जाने वाले मार्ग पर क्षतिग्रस्त नाले का निर्माण फिर से शुरू कर दिया गया है। अमर उजाला ने नाले की दीवार क्षतिग्रस्त होने और इससे दुर्घटनाओं की आशंका उत्पन्न होने की खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

मोहल्ला पूराखिजिर स्थित समौधी से रोडवेज जाने वाले मार्ग पर जलनिकासी के लिए नपा की ओर से बनाए गए नाले की दीवार ध्वस्त हो जाने से राहगीरों के लिए खतरा बन गया था। जनहित से जुड़ी समस्या को अमर उजाला ने 23 नवम्बर के प्रमुखता से उठाया था। नपा प्रशासन की ओर से इसका संज्ञान लेते हुए क्षतिग्रस्त नाले की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। क्षतिग्रस्त नाले की सफाई का कार्य अभी चल रहा है। ठेकेदार मुकुंद सिंह ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर नाले की मरम्मत का कार्य को पूरा कर इस समस्या से मुक्त कर दिया जाएगा। रोडवेज मुबारकपुर से इस्लामपुरा होते हुए आजमगढ़ आने जाने वाले लोग इसी मार्ग से आते जाते हैं। नाले के निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग से रोडवेज से समौधी तक कई जगह नाले की दीवार किसी न किसी तरफ से धंस गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें